दिल्ली में तीस हज़ारी कोर्ट ने भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद को सशर्त ज़मानत दी है.
कोर्ट ने कहा है कि चंद्रशेखर आज़ाद चार सप्ताह तक दिल्ली नहीं आ पाएँगे और चुनाव तक कोई धरना नहीं करेंगे.
पिछले दिनों में दिल्ली में नागरिकता संशोधन क़ानून को लेकर कई प्रदर्शन हुए थे. इनमें से एक दिल्ली के दरियागंज इलाक़े में हुआ था.
नागरिकता संशोधन कानून के ख़िलाफ़ भीम आर्मी ने 20 दिसंबर को पुरानी दिल्ली की जामा मस्जिद से जंतर मंतर तक मार्च करने का ऐलान किया था. इसके लिए पुलिस से अनुमित नहीं ली गई थी.
बीते सप्ताह दिल्ली की एक अदालत ने चंद्रशेखर आज़ाद की बिगड़ती सेहत को देखते हुए उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराने का आदेश दिया था.
भारत के नए सेनाध्यक्ष जनरल एमएम नरवणे ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने को ऐतिहासिक क़दम कहा है.
उन्होंने कहा है कि इस क़दम से पड़ोसी देश की ओर से होने वाले छद्म युद्ध पर लगाम लगी है.
नई दिल्ली में 72वें आर्मी डे के मौक़े पर करियप्पा परेड ग्राउंड पर हुए एक कार्यक्रम में जनरल नरवणे ने ये बातें कहीं.
उन्होंने कहा कि भारतीय सेना आतंकवाद को लेकर ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपनाती है.
जनरल नरवणे ने कहा- जो आतंकवाद को बढ़ावा देते हैं उन्हें रोकने के लिए हमारे पास कई विकल्प हैं और हम इसका इस्तेमाल करने में हिचकिचाएँगे नहीं.
अमेज़ॉन के संस्थापक और सीईओ जेफ़ बेज़ोस ने बुधवार को इसकी घोषणा की.
बुधवार को दिल्ली में अमेज़ॉन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए बेज़ोस ने कहा, ''भारत में छोटे और मध्यम कारोबारों को डिजिटाइज़ करने के लिए एक अरब डॉलर (क़रीब 7,100 करोड़ रुपए) का निवेश किया जाएगा.''
उन्होंने कहा कि अमेज़ॉन अपने साइज़ और वैश्विक मौजूदगी की मदद से 2025 तक 10 अरब डॉलर (71 हज़ार करोड़ रुपए) की भारत निर्मित वस्तुएं निर्यात करेगा.
बेजोस ने कहा कि मुझे लगता है कि 21वीं सदी में भारत-अमरीका का गठबंधन सबसे अहम होगा. जेफ़ बेज़ोस दुनिया के सबसे अमीर शख़्स हैं. इससे पहले भी जब बेज़ोस भारत के दौरे पर आए थे तो उन्होंने दो अरब डॉलर के निवेश की घोषणा की थी.
दिल्ली में तीस हज़ारी कोर्ट ने भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद को सशर्त ज़मानत दी है.
कोर्ट ने कहा है कि चंद्रशेखर आज़ाद चार सप्ताह तक दिल्ली नहीं आ पाएँगे और चुनाव तक कोई धरना नहीं करेंगे.
पिछले दिनों में दिल्ली में नागरिकता संशोधन क़ानून को लेकर कई प्रदर्शन हुए थे. इनमें से एक दिल्ली के दरियागंज इलाक़े में हुआ था.
नागरिकता संशोधन कानून के ख़िलाफ़ भीम आर्मी ने 20 दिसंबर को पुरानी दिल्ली की जामा मस्जिद से जंतर मंतर तक मार्च करने का ऐलान किया था. इसके लिए पुलिस से अनुमित नहीं ली गई थी.
बीते सप्ताह दिल्ली की एक अदालत ने चंद्रशेखर आज़ाद की बिगड़ती सेहत को देखते हुए उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराने का आदेश दिया था.
भारत के नए सेनाध्यक्ष जनरल एमएम नरवणे ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने को ऐतिहासिक क़दम कहा है.
उन्होंने कहा है कि इस क़दम से पड़ोसी देश की ओर से होने वाले छद्म युद्ध पर लगाम लगी है.
नई दिल्ली में 72वें आर्मी डे के मौक़े पर करियप्पा परेड ग्राउंड पर हुए एक कार्यक्रम में जनरल नरवणे ने ये बातें कहीं.
No comments:
Post a Comment